विकिपीडिया में स्वागत है (पुस्तक)/2013 संस्करण/पाठ्य

From Outreach Wiki
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of the page Welcome to Wikipedia (Bookshelf)/2013 edition/text and the translation is 99% complete.

To produce a print version in your language, please see the localization guide for Editing Wikipedia.

See also: wikisource:Editing Wikipedia
Final version

p. 1: Front cover

Concept: A Wikipedia editor (TBD)'s photograph accompanies the entire brochure and offers guidance and explains concepts. This editor should be a local community member from the language Wikipedia in which the brochure is translated (so an English Wikipedian for English, an Arabic Wikipedian for Arabic, etc.).

विकिपीडिया में लिखना

यह ऑनलाइन ज्ञानकोश में सुधार हेतु एक मार्गदर्शक है।

२००४ से मैं विकिपीडिया में लिख रहा हूँ। मैं यहाँ इसलिए लिखता हूँ, क्योंकि मुझे संपूर्ण विश्व के लिए निःशुल्क और विश्वसनीय सन्दर्भ को बनाना अच्छा लगता है। विकिपीडिया में कैसे योगदान करना है? इसे आपको बताने में मुझे हर्ष भी हो रहा है। अतः आप विकिपीडिया में अपना ज्ञान जोड़ें और इसे और अच्छा बनायें।


Note: reason for contributing can change based on which editor we use's actual reasons for contributing.

p. 2: Intro (inside cover)

एक ऐसे विश्व की कल्पना कीजिये जिसमें प्रत्येक व्यक्ति निःशुल्क ज्ञान सब को दे सकता है। यह हमारा वचन है।

विकिपीडिया और विकिमीडिया के अन्य प्रकल्पों का ये एक लक्ष्य है, जिसका निर्माण पूरे विश्व के स्वयंसेवकों द्वारा २००१ से हो रहा है। मानव के ज्ञान को एकत्रित करने के लिए कई मानवों की आवश्यकता है — आपकी भी!

आप क्या सीख सकते हो

इस मार्गदर्शिका से आप जान सकते हैं कि विकिपीडिया में कैसे योगदान कर सकते हैं, तो आप अपना ज्ञान बांटने के लिए मुक्त हैं। आपको मिलेगा :

  • विकिपीडिया क्या है और कैसे काम करता है
  • विकिपीडिया में संचरण कैसे करें
  • आप कैसे विकिपीडिया में योगदान कर सकते हो और क्यों करना चाहिए।
  • कुछ महत्त्वपूर्ण नीति जिससे विकिपीडिया में विश्वसनीय जानकारी रहती है
  • यथादृश्य संपादिका के साथ विकिपीडिया कैसे लिखें और उसके व्यंजक (markup) का उपयोग कैसे करें
  • सामग्री जोड़ने हेतु अलग अलग चरण में मार्गदर्शक
  • अन्य सदस्यों से कैसे मिलें।

लघु पथ

क्या आप विकिपीडिया में क्या नहीं डालना चाहिए, ये जानना चाहते हो? जैसे इस चित्र में बताया गया है, तो वि:नहीं शब्द को खोजें वाले बक्से में लिखें ।

वि:नहीं पाठ्य को विकिपीडिया में लघु पथ के रूप में जाना जाता है। आप ऐसे लघु पथ को खोज बक्से में डाल कर आवश्यक पृष्ठ पर पहुँच सकते हैं ।

हमें लेखों में इस लघु पथ को इस प्रकार से डाला है। | लघु पथ वि:नहीं


p. 3: What is Wikipedia? / free content

विकिपीडिया क्या है?

विकिपीडिया — एक मुक्त ज्ञानकोश है, जिसे कोई भी सम्पादित कर सकता है। ये इतिहास के विशाल सहयोगी प्रकल्पों में से एक है। सैकड़ों भाषाओं में उपलब्ध लाखों लेखों के माध्यम से विकिपीडिया सैकड़ों और लाखों मनुष्यों द्वारा नियमित पढ़ा जाता है।

विकिपीडिया पर पहले से बहुत सी जानकारी उपलब्ध है, परन्तु बहुत से महत्त्वपूर्ण विषयों के कई लेख अभी भी बहुत खराब स्थिति में हैं या अभी उपलब्ध भी नहीं है। वर्तमान लेखों में नई जानकारी डालने और कुछ अपूर्ण या आधार लेखों का विस्तार करने की आवश्यकता है। इन सभी को आपकी अपनी भाषा में उपलब्ध कराने के लिए विकिपीडिया आप जैसे संपादकों पर ही निर्भर रहता है। विकिपीडिया में दिया आपका कोई भी योगदान विश्व के सैकड़ों, हजारों या लाखों लोगों द्वारा भी पढ़ा जा सकता है।

जब आप विकिपीडिया से जुडते हो और उसमें लिखते हो तो आप उसी के साथ सैकड़ों या हजारों लोगों के साथ जुड़ जाते हो, — सदस्य — जो अपने ज्ञान का विकिपीडिया में योगदान करते हैं। जो विकि सदस्य करते हैं, वह विश्व को बदलने की ताकत रखता है। लेकिन अभी भी सभी जानकारी को इसमें डालना बहुत दूर है। इस कारण हमें आपकी सहायता चाहिए।

आप विकिपीडिया के लिए जो योगदान करते हैं, वो मुक्त पाठ्य बनकर "सार्वजिनिक" (commons) का भाग बन जाता है। मुक्त प्रतिकृति नियम (Free license) के अन्तर्गत वो पाठ्य अन्य द्वारा सम्पादन के योग्य और पुनरुपयोग के योग्य बन जाता है।

विकिपीडिया में क्यों लिखें?

आज, मैं अपने दादा जी के जीवन में स्थानीय इतिहास और परंपरा को सहेजने के कार्य का निर्वाह कर रहा हूँ, बस अंतर इतना है कि मेरे दादा जी के पास वैसा औजार नहीं था, जो मेरे पास है। — विकिपीडिया

हमें एक ऐसे विश्व की आशा है, जो अधिक खुला हो, अधिक शिक्षित हो और अधिक स्वतंत्र हो। हमें एक ऐसा विश्व चाहिए, जिस में ज्ञान उन सब के लिए उपलब्ध हो, जो ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं।

यदि आप जो लिख रहे हैं, वो सही है और आपने अच्छी तरह लिख है, तो वो बहुत बड़ी संख्या में हर दिन पढ़ा जाएगा। (यदि नहीं, तो वो जल्द ही मिट जाएगा)


pp. 4-5: the Wikipedia interface / navigation

[this two-page spread is a large article screenshot, with callouts highlighting important elements of the interface]

विकिपीडिया के पन्नों को देखें

जब आप शुरू करते हैं, तो आपको अपने आप को विकिपीडिया के रूप में ढालना होगा और यह भी समझना होगा कि किस प्रकार से आप इसमें अन्य पन्नों तक जाते हो।

निर्वाचित सामग्री

यहाँ आप विकिपीडिया के कुछ उत्तम और योग्य कार्य देख सकते हैं: लेख, चित्र या अन्य प्रकार की सामग्री होती हैं, जो बहुत अच्छी मानी जाती हैं।

सहायता

विकिपीडिया के लेख की तरह कुछ सहायता के लिए बनाए पन्ने भी हैं, जिसे विकि सदस्य बनाते हैं।

समुदाय द्वार

"समुदाय द्वार" आपको सम्पूर्ण विकिपीडिया में क्या गतिविधि चल रही है, उसके विषय में अवगत करवाता है। यथा समाचार, सहभागिता, नीति चर्चा इत्यादि ।

उपकरण

इस विभाग में उपयोगी उपकरण हैं, जो इस पृष्ठ के विषय में और इसके इतिहास के विषय में आपको अधिक सूचना प्रदान करेंगे।

भाषाएँ

२८० &mdash से अधिक अन्य भाषाओं के विकिपीडिया &mdash संस्करण हैं; उन में समान विषय पर लेख उपलब्ध है।

भाषा विकल्प

विकल्पसूचि की भाषा को परिवर्तित करने के लिए और किबोर्ड के प्रारूप का चयन करने के लिए ये विकल्प अनुमति देता है।

वार्ता

प्रत्येक लेख के साथ एक "वार्ता" पृष्ठ भी संलग्न होता है, परिवर्तन पर चर्चा और अन्य सम्पादक से सहायता के लिए संपादक उस पृष्ठ में सन्देश और परामर्श लिख सकते हैं।

सम्पादन

अधिकतर संपादक संपादन पिंज पर ध्यान ही नहीं देते हैं, परंतु वो विकिपीडिया का सब से महत्त्वपूर्ण भाग है। संपूर्ण पृष्ठ का संपादन करने के लिए संपादन पिंज को दबाईए अथवा निश्चित विभाग का सम्पादन करने के लिए विभाग के समीप में लिखे संपादन पिंज को दबाएं।

इतिहास देखना

विकिपीडिया के बनने से लेकर अब तक उसमें हर योगदान लेख के इतिहास में रहता है। आप देख सकते हैं कि किसने कब क्या जोड़ा था और दो अलग अलग अवतरण को मिला कर देख सकते हो।

खाता खोलना

यदि आपने अब तक अपना खाता नहीं खोला है तो अपना खाता खोलें। इसके साथ आप अपने योगदान को देख सकते हैं, अपना व्यक्तिगत सदस्य पृष्ठ बना सकते हैं, और किसी अन्य सदस्य के संदेश पर उत्तर भी दे सकते हैं।

अन्वेषण (खोजें)

नाम के अनुसार अन्वेषण करें अथवा अपने अन्वेषण नियमों के अनुसार पृष्ठों की शोध करें। निश्चित पृष्ठ पर पहोंचने के लिए आप लघु पथ (यथा - "WP:HELP") भी देख सकते हैं। लघु पथ को हम इस विवरणिका में बारं बार उद्धृत करेंगे, उनमें से एक उपयोगी है| "लघु पथ" WP:HELP

p. 6-7: Contributors / ways of contributing /why to contribute

[This page is intended as a visual representation of the variety of ways different people contribute, why they contribute, and the diversity of contributors]

विकिपीडिया के सदस्य क्या करते हैं

स्वयंसेवक एक से अधिक मार्गो से योगदान कर सकते हैं। विकिपीडिया को बनाने के लिए ये क्या स्वीकार करता है, यहाँ उसके कुछ उदाहरण दिए हैं।

नूतन पाठ और सन्दर्भ जोड़ें

नवागन्तुक सदस्यों का स्वागत करें और उनके पश्नों का उत्तर दें।

नूतन लेखों और हाल के स्पादनों का परीविक्षण करें

विकिपीडिया की नीतिओं पर चर्चा करें और मतभेदों के समाधान में सहायता करें

ऐसे मुक्त स्रोतयुक्त तंत्रांश (software) का विकास करें, जो विकिपीडिया को चला सके

चित्रों को आरोपित करें और चित्रों द्वारा लेख पाठ्य को समझाएँ

संपादन लेख प्रतिलिपि

विद्यार्थीओं को विकिपीडिया पढ़ने के लिए प्रेरित करें अथवा विद्यार्थी सम्पादकों को विकिपीडिया शैक्षणिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विकिपीडिया की मूलभूत बातें पढ़ने में सहायता करें।

लेखों की समीक्षा करे और परिष्कार के लिए परामर्श दें।

विकिपीडिया में क्यों लिखें?

जब मैं बालक था, तब मैं नेपाल कि संस्कृति और भव्य इतिहास के विषय में जानना चाहता था वो भी अपनी भाषा में — और विकिपीडिया ने इसे संभव कर दिखा।

जब मैंने विकिपीडिया में कुछ अन्वेषण किया तो मुझे कुछ नहीं मिला, उसके पश्चात् मैंने निश्चय किया कि मैं ही उन लेखों को बनाऊँगा। अब तक 18,000 लोगों ने मेरे लेखों को पढ़ा है। कुछ ने उसमें अपनी जानकारी और स्रोत भी जोडे़ें हैं।

मैंने विकिपीडिया पर बर्बरता के विरुद्ध लड़ते लड़ते ही अंग्रेजी बोलना सिख लिया।


p. 8: Preparing to edit / content rules

संपादन के लिए सज्ज हो रहा है

कोई भी विकिपीडिया संपादित कर सकता है, परन्तु वहाँ कुछ मूलभूत नियम हैं। संपादन आरंभ करते समय सब से महत्त्वपूर्ण नियमों में से एक इस प्रकार है:

तटस्थ दृष्टिकोण

विकिपीडिया पर जो भी लिखा जाए, वो पाठ्य तटस्थ दृष्टिकोण से ही लिखा जाना चाहिए। लेख किसी का पक्षधर नहीं होना चाहिए, परन्तु विषय का विवरण निश्चत और पक्षपात विहीन होना चाहिए। अर्थात्, विश्वसनीय स्रोत पर प्रकाशित विषय पर सभी महत्त्वपूर्ण दृष्टिकोण लिखने चाहिए। तर्क-वितर्क (विवाद) और वकालत विकिपीडिया पर नहीं होता।

मूल शोधकार्य नहीं

मूल शोधकार्य को प्रकाशित करने के लिए विकिपीडिया उपयुक्त स्थान नहीं है। किन्तु, कोई विषय विश्वसनीय स्रोत पर किसी अन्य ने प्रकाशित किया हो, उसका सारभूत आप लिख सकते हैं। लेख के पाठ्य में नूतन विश्लेषण और व्यक्तिगत स्रोत जो कहते हैं, उसे व्यापक सार पर्यन्त पहोंचाने के लिए प्रकाशित सामग्री संश्लेषण नहीं चाहिए।

प्रतिकृति अधिकार और साहित्यिक चोरी

आपका सब योगदान स्वतन्त्र प्रतिकृति अधिकार के अन्तर्गत होता है, अतः लेख किसी एक संपादक का नहीं होता। इस प्रकार आपके सभी योगदान को संपादित और पुनर्वितरित किया जा सकेगा। कुछ संक्षिप उद्धरणों को छोड़ कर प्रतिकृति अधिकार से सुरक्षित पााठ्य अथवा सामग्री को विकिपीडिया पर स्थापित नहीं किया जा सकता। क्योंकि साक्षात् प्रतिकृति अथवा अन्य द्वारा की हुई टीका का साक्षात् स्वीकार इत्यादि का परिमार्जन स्वयंसेवकों का अधिक समय ले लेगा। अतः अत्यावश्यक है कि आप के द्वारा लिखा गया पाठ्य आपके स्वयं के शब्दों में हो । (सार्वजनीक (Public domain) और प्रतिकृति अधिकार से मुक्त सामग्री को योग्य दायित्व के साथ विकिपीडिया में प्रस्थापित किया जा सकता है।)

विश्वसनीय स्रोत

विकिपीडिया में स्थापित सूचना विश्वसनीय प्रकाशित स्रोत के आधार पर सत्यापन योग्य होनी चाहिए। विश्वकोश में स्थापित सूचना के साथ उद्धरण को भी प्रस्थापित करना चाहिए, जिससे कोई स्वयं ही उस उद्धरण का परीक्षण कर सके। विकिपीडिया पाठ्य के तथ्य सत्यापन के लिए प्रतिष्ठित तृतीय-पक्ष-स्रोत को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। जैसे कि, अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित सामयिक और आन्तर्राष्ट्रीय समाचारपत्र। जो स्रोत विभिन्न दृष्टिकोणों को प्रदर्शित करता हो, ऐसे स्रोत का आपको उपयोग करना चाहिए। किसी एक अभ्यास या निश्चित कार्य को आधार नहीं बनाना चाहिए। उल्लेखनीय विषय पर उपलब्ध सब से उत्तम और अत्यधिक विश्वसनीय स्रोत खोजने का प्रयास करें।

हितों का संघर्ष

यदि किसी विषय पर हितों का संघर्ष है, जैसे नियोक्ता अथवा संस्था, जिसमें आप कार्य कर रहे हों, तो आपको उस लेख के संपादन की अवगणना करनी चाहिए।

हमने ये नीतियां और सिद्धान्त अनेक वर्षों में विकसित किए हैं, तो हमें विश्वास है कि, विकिपीडिया जितना हो सकता है उतना विश्वसनीय और उपयोगी है।

P. 9 Encyclopedic Writing Style

ज्ञानकोश की शैली क्या है?

जब विकिपीडिया में पाठ्य स्थापित करते हैं, तब विश्वकोश में लिखने की पद्धति और औपचारिक स्वर अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। निबंध लेखन, विवादपूर्ण या मत उपस्थाप न लिखकर, विकिपीडिया के लेखों में स्पष्टवादी और तथ्य स्थापनशैली में ही लिखना चाहिए। विश्वकोश की लेखन पद्धित के लिए यहाँ करणीय, अकरणीय को उदारणों के माध्यम से उपस्थापित किया जा रहा है।

अनुचित

ब्रिटानिका और विश्वकोश का भविष्य

यद्यपि "एन्साईक्लोपीडिया ब्रिटानिका" प्रसिद्धि और ऐतिहासिक विश्वकोश के रूप में आधुनिक समाज में थोडा प्रासंगिक है, फिर भी अधिकतम विशेषज्ञ स्वीकारते हैं कि, विश्वकोश शैली का भविष्य विकिपीडिया और अन्य विकि-विश्वकोशो में हैं — जिन्हें आपके और मेरे जैसे लोगोने मिलकर बनाया हो।

क्या नहीं करना है

निबंध जैसे लेख अथवा विभाग न बनाएँ।

अपने लेख की संरचना तर्क के रूप में न करें।

"चातुर्यपूर्ण शब्दों" का प्रयोग न करें (जैसे, "अधिकतर विशेषज्ञ स्वीकार करते हैं" अथवा "कुछ लोग बोलते हैं")

बोल-चाल की भाषा अथवा मिश्रभाषा का प्रयोग न करें।

"मोर पद्धति" का प्रयोग न करें। (जैसे, "श्रेष्ठ", "असाधारण", अथवा "निर्भय")

व्यक्तिगत मतों को लेख में सम्मिलित न करें।

जटिल भाषा और वाक्यों का प्रयोग प्रयोग न करें।
उपयुक्त

१९९० के दशक के आरम्भ से ही "ब्रटिनिका" को अङ्कीय (digital) सूचना स्रोतों से नए आह्वाहन मिल रहे थे। "ब्रिटिनिका" ने विज्ञान, तकनीक, राजनीति और आधुनिक इतिहास जैसे क्षेत्रों में होते शीघ्र परिवर्तन में नवीनतम बने रहने के लिए बहुत संघर्ष किया। उसके पूर्व संपादनक वाल्टर् यस्ट् द्वारा इस सब से बड़ी समस्या का पद्धति अनुगुण विश्लेषण भी हुआ।[1] "ब्रिटानिका" आज माध्यम समुच्चय (multimedia) में और अंतर्जाल (नेट) दोनों पर उपलब्ध है, फिर भी इसके प्राधान्यता को अन्य ऑनलाईन् विश्वकोशों से चुनौती मिल रही है। जैसे कि विकिपीडिया।[2]

क्या करें

सामान्य भाषा का उपयोग

संक्षिप्त करें

तथ्यात्मक दावों के समर्थ के लिए उद्धरण स्रोत

लोगो के लिए विशिष्ट दृष्टिकोण, जो उसे धारण करते हैं

जब तक विशिष्ट स्रोत उद्धृत न हो, तब तक निष्कर्ष तक न पहुंचें।

p. 10: VisualEditor / structure of an article

[This page and the following page show edit mode for the same article in VisualEditor and wikitext, respectively. The VisualEditor side focuses on the structure of a typical article, while the wikitext side shows the wikicode syntax for typical page elements.

यथादृश्य संपादिका से संपादन

यथादृश्य संपादिका में आपके द्वारा जो परिवर्तन होगा, वो आपको परिवर्तनावस्था में ही दिखेगा। अतः आप पाठ्य पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। जिस विभाग को आप संपादित करना चाहते हैं, उस पर केवल क्लिक् करे और संपादन आरंभ करें।

संपादन साधन शलाका (toolbar)

प्रारूपण, उद्धरण, चित्र और विशिष्ट पृष्ठ के संसाधन जिसे साँचे कहते हैं (जैसे अधिकतर पृष्ठ के आरंभ में ज्ञानसंदूक) ये सब दृश्य सम्पादिका की संपादन साधन शलाका आपको जोड़ने देती है। जब आप संपादन पूर्ण कर लें, तब "बदलाव सहेजें" बटन दबाएँ।

प्रस्तावना

प्रप्रथम वाक्य विषय की व्याख्या देता है और प्रस्तावना लेख के मुख्य बिन्दुंओं का सार निबद्ध करती है। ये एकमात्र विभाग उपशीर्षक बिना होता है।

चित्र

प्रतिकृति अधिकारमुक्त चित्र और अन्य माध्यम सञ्चिकाएँ विकिमीडिया सार्वजिनिक से लेकर लेखों में प्रस्थापित कर सकते हैं।

सन्दर्भ

प्रत्येक विभाग में जहाँ सूचना है, वहाँ लेख में स्थित उद्धरण दिखाए जाते हैं। उद्धरण का विवरण पादटिप्पणी के रूप में लेख के अन्त में दिखता है।

साँचे

पुनरुपयोगी भाग को साँचे कहते हैं, जो सामान्य पद्धति में सूचना को प्रारूपबद्ध करने के लिए उपयोगी हैं। साँचे अन्य वस्तु भी जोड़ते हैं, जैसे पताका। पाताका पाठकों को लेख में स्थित किसी समस्या के विषय में सचेत करती है।

लेख के अंग

शीर्षक और कुछ उपशीर्षक - लेख को विभिन्न विभागों में विभाजित करतें हैं और वें पाठ्य सारणी को बनाने में उपयोगी हैं। सामान्यतः प्रत्येक विभाग लेख के महत्त्वपूर्ण पक्ष को आवृत्त करते हैं, जिससे पाठक जो सूचना चाहते हैं, उस पर साक्षात् पहुंच सकें।

परिशिष्ट और पादटिप्पणी

मुख्य लेख के अंग के पश्चात् अतिरिक्त सूचनाओं से युक्त विभाग होते हैं। जैसे कि, संबंधित विकिपीडिया लेख ("संबंधित लेख", "इन्हें भी देखें"), स्रोत में उपयोग किये विवरण के साथ पादटिप्पणी ("संदर्भ", "उद्धरण") और अन्य जालस्थान ("बाहरी कड़ियां"), जिसे पाठक अधिक सूचना प्राप्त कर सकें।

p. 11: Wiki markup

[This page consists of a simplified and excerpted version of the wiki markup for the same article as on the facing page. Most of the content is blurred out, but the example elements of markup are not. Callouts explain the most import markup syntax.]

विकि-व्यंजक (markup) के साथ लिखना

विकि-व्यंजक (markup) विकिपीडिया के लेख को संपादित करने का वास्तविक स्वरूप है (और कुछ गवेषकों (browsers) में ये एकमात्र प्रकार उपलब्ध होगा)। एक बार आप विकि-व्यंजक को समझ लें, तो ये पाठ्य पर और पृष्ठ के दिखावट पर यथार्थरूप से नियंत्रण प्रदान करता है। निम्न चित्र में आधारभूत विकि-मार्कप उदाहरण के साथ दिये गए हैं। यथादृश्य संपादिका का अवलोकन करते हुए वहाँ स्थित साधनों में से कितने साधनों को आप पहचान पाते हैं, ये देखें।

चित्र

चित्र के शीर्षक की दोनों बाजु दो चौकोर कोष्ठक कर के विकिमीडिया सार्वजनिक से चित्र को स्थापित किया जाएगा। चित्र को इच्छित प्रारूप में प्रदर्शित करने के लिए पाईप् (|) चिह्न विभिन्न प्राचल का नियन्त्रण प्रदान करता है। सब से सामान्य उपयोग दो पाईप्-चिह्न के साथ होता है: लघु आकृति (thumbnail) में चित्र देखने के लिए "thumb" शब्द का प्रयोग होता है और चित्र के नीचे उसका विवरण दिखता है।

[[File:Example.jpg|thumb|caption]]

गहरा

पाठ्य के पहले और बाद में तीन-तीन एकाकी अवतरण चिह्न (') स्थापित करने से वो पाठ्य गहरा हो जाता है। सामान्यतः प्रथम वाक्य में लेख का विषय गहरा होता है।

'''गहरा पाठ्य'''

सन्दर्भ

आरंभिक और अन्तिम रेफ् अंकन (ref tags) स्रोत को सन्दर्भित करने के लिए उपयोगी हैं। रेफ् अंकन के स्थान पर शीर्ष अक्षर (superscript) में स्वयं क्रमांकित अंक दिखाई देता है और सन्दर्भ पाठ्य पादटिप्पणी रूप में सन्दर्भ विभाग में दिखता हैे।

<ref> सन्दर्भ पाठ्य </ref>

आंतरिक कड़ी

किसी लेख के प्रति परिसन्धि (link) करने के लिए उस नाम के आगे और पीछे दो चौकोर कोष्ठक लगाने की पद्धति है। पाईप्-चिह्न को जोडकर अन्तिम चौकोर कोष्ठक पूर्व अन्य पाठ्य अक्षरबंध (string) जोड़ने से कड़ी का पाठ्य बदल जाता है।

[[लेख का नाम|पाठ्य]]

तिरछा

आरंभ और अंत में दो एकाकी अवतरण चिह्न (') तिरछे पाठ्य का खंड बनाते हैं।

''तिरछा पाठ्य''

शीर्षक

दो समकक्ष चिह्न (=) का युगल किसी पंक्ति को शीर्षक बनाता है। तीन समकक्ष चिह्न उपशीर्षक बनाते हैं।

==शीर्षक==

साँचा

साँचे के लिए दो धनुर्कोष्ठक (braces) उपयोगी हैं। वे साँचे पुनरुपयोगी पृष्ठ अवयव होते हैं, जो बहुत उद्देशों को पूर्ण करते हैं। आरंभिक धनुर्कोष्ठक के पश्चात् पहला पाठ्य साँचे का नाम होता है। पाईप् चिह्न प्राचलों को विभाजित करता है, जिसे अतिरिक्त निवेष कहते हैं। उन अतिरिक्त निवेष से साँचे के कार्य की पद्धति को अथवा उसके दिखावे को बदला जा सकता है।

{{साँचे का नाम|प्राचल}}

सन्दर्भ

पादटिप्पणी जहाँ दिखती है, वहाँ संदर्भ अंकन (tag) अथवा उसके समान साँचे दिखते हैं — सामान्यतः "टिप्पणी" और "संदर्भ" विभाग में।

<references />

बाहरी कड़ी

एकाकी चौकोर आरंभिक कोष्ठक और बंध चौकोर कोष्ठक सामान्य परिसन्धि (link) बनाता है। दोनों चौकोर कोष्ठक के मध्य में सार्वसंकेत (URL), रिक्त स्थान (space) और नाम पाठ्य होता है। सामान्यतः उनका उपयोग केवल पादटिप्पणी अथवा "बाह्य कड़ियाँ" विभाग में हि होता है।

[http://www.example.com पाठ्य]

श्रेणी

लेख के अंत में युगल चौकोर कोष्ठक के मध्य में एक अक्षरबंध (String), जो श्रेणी: शब्द से आरंभ होता है, वो लेख में निश्चित श्रेणी को जोड़ता है। श्रेणीयां विकिपीडिया के लेखों को संबद्ध समूहो में व्यवस्थित करती हैं।

[[श्रेणी:कुछभी]]

विकि-व्यंजक (markup) संबंधी अन्य सहायता के लिए पृष्ठ संख्या १९ पर दी हुई त्वरित संदर्भिका पर अथवा संदर्भ पृष्ठ पर जाएँ | "लघु पथ" WP:MARKUP

pp. 12-13: Adding content, step by step

क्रमशः, पाठ्य ज़ोडना

ये चित्र दिखाते हैं कि, कैसे किसी संपादक ने "भारतमाता" लेख में नवीन सूचना जोड़ी।

संपादन के पूर्व लेख स्थिति...

...और संपादन को सहेज ने के बाद की लेख की स्थिति।

संपादक ने क्या जोड़ा और कौन सा व्यंजक (markup) उपयोग में लिया ये इस चित्र दिखाता है। इन सोपानों का अनुसरण करके आप भी विकिपीडिया के लेख में पाठ्य जोड़ सकते हैं।

सोपान १: जिस विषय में आप अधिक जोड़ना चाहते हैं, उस विषय का चयन करें।

सोपान २: जो श्रेष्ठतर रूप से विकिपीडिया के वर्तमान लेख के विषय को निरूपित करते हों, ऐसे विश्वसनीय स्रोत का अन्वेषण करें।

सोपान ३:यहाँ से मनोरंजन आरंभ होता है। संपादन बटन दबाएँ!

सोपान ४: जो सूचना उपस्थित नहीं, उसे जोड़ें। उपलब्ध स्रोत का उपयोग करके आप जो सूचना को जोड़ना चाहते हैं, उसका सारांश अपने शब्दों में लिखें।

सोपान ५: आप के द्वारा जोड़े गए नवीन पाठ्य के अन्त में उद्धरण जोड़ें। विकि-व्यंजक (markup) अथवा यथादृश्य संपादिका दोनों में स्थित संपादन साधन शलाका (toolbar) में — 'उद्धरण' चिह्न पर क्लिक् करके आपका अपने स्रोत को संदर्भित/उद्धृत कर सकते हैं।

सोपान ६: अपने संपादन में जो आपने कार्य किया है उसका संक्षिप्त विवरण 'सारांश' विभाग में जोड़ें।

(यथादृश्य संपादिका में संपादन सहजें पर क्लिक् करने के उपरांत सारांश विभाग संपादित किया जा सकता है।) संपादन सारांश अन्य संपादको को आपका कार्य समझने में सहायता करता है।

सोपान ७: अब आपके परिवर्तन को सुरक्षित करने का समय है। 'संपादन सहेंजे' पर क्लिक् किया या नहीं इसकी पुष्टि कर लें।

यदि आप से त्रुटि हुई है, तो काई बात नहीं। आप सर्वदा अधिक परिवर्तन कर सकते हैं अथवा लेख के पुरातन संस्करण को पुनस्सथापित कर सकते हैं।

p. 14: Interacting / user pages / user talk

सदस्य पृष्ठ और वार्ता पृष्ठ

विकिपीडिया में लेखों के अतिरिक्त भी कई प्रकार के पृष्ठ होते हैं। आप यदि लिखना शुरू करते हैं, तो आप कदाचित् अपना सदस्य पृष्ठ भी बनाना चाहेंगे, जिससे अन्य सदस्य आपको कुछ जान सकें।

(यदि आप प्रविष्ट हैं, तो) आप उपर दाहिने तरफ अपना सदस्य नाम देखेंगे, जिस पर क्लिक् करने से आप अपने सदस्य पृष्ठ पर पहुंच सकते हैं। कड़ीकृत् (linked) पृष्ठ यदि उपलब्ध नहीं है, तो वो कड़ी (link) रक्त वर्णीय दिखेगी। जैसे अब तक यदि आपने अपना सदस्य पृष्ठ नहीं बनाया है, तो वो रक्त वर्ण में दिखेगा।

'बनाएँ' बटन पर क्लिक् करके किसी भी रक्त वर्णीय पृष्ठ को रिक्त पृष्ठ से बनाया जा सकता है। आपके विषय में कुछ जानकारी लिखने के लिए सदस्य पृष्ठ होता है। इस में अन्य सदस्यों को अवगत करवाया जा सकता है कि, आप कौन है और आपका रुचिक्षेत्र कौन सा है। आपकी अनुकूलता के अनुसार अधिक से अधिक और अल्प से अल्प जानकारी लिख सकते हैं।

जब आप पृष्ठ सहेजते हो, तो आपका रक्त कड़ी का रंग नीला हो जाता है!

आपके पास वार्ता पृष्ठ भी होता है, जहाँ कोई भी अन्य सदस्य आपके लिए कोई सन्देश छोड़ सकता है। यदि आप किसी सदस्य से बात करना चाहते हैं, तो आप उसके वार्ता पृष्ठ पर सन्देश छोड़ सकते हैं।

आपको अपने संदेश चर्चा पृष्ठ पर हस्ताक्षर के साथ लिखने चाहिए; संपादन साधन शलाका में 'हस्ताक्षर' पर क्लिक् करने से चार टिल्ड-चिह्न ( ~ ~ ~ ~ ) प्रविष्ट होंगें। ये विशिष्ट विकि-व्यंजक (markup) आपके संदेश के साथ आपका सदस्यनाम, दिनांक और समय भी जोड़ देगा।

संपादन साधन शलाका में ये चिह्न हस्ताक्षर बटन है।


p. 15: article talk / etiquette

समुदाय के साथ संवाद

प्रत्येक पृष्ठ का अपना एक चर्चा पृष्ठ भी होता है। परामर्श देने के लिए, नए स्रोत स्थापित करने के लिए, समस्या को बताने के लिए और (जिन पर अन्य संपादक असहमत हो, ऐसे) परिवर्तन के विषय में चर्चा करने के लिए उन चर्चा पृष्ठों का उपयोग किया जा सकता है।

देखें, जागरूकता संदेश! जब कोई आपका उल्लेख करता है, आपके संपादन के लिए धन्यवाद देता है अथवा आपके लिए संदेश छोड़ता है, तब आपको यहाँ जागरूकता संदेश दिखते हैं।

विकिपीडिया पर समुदाय चर्चा के लिए एक महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शिका है कि आदरणपूर्ण और सभ्य बनें। यदि आप किसी बात पर असहमत हैं फिर भी आपको अन्य संपादकों के प्रति सद्भाव रखना चाहिए। विकिपीडिया को श्रेष्ठतर बनाने के लिए जो आपका लक्ष्य है - वे आपके जैसा ही लक्ष्य रखते हैं। अतः उस व्यक्तिविशेष संपादक के विषय पर विचार न कर के पाठ्य पर चर्चा करने में ध्यान केन्द्रित करें।

p. 16 mobile editing

दूरभाष सम्पादन

परंपरागत कार्यपीठिका माध्यम (desktop interface) में अतिरिक्त रूप से विकिपीडिया की दूरभाष स्रोतपंक्ति का (streamlined) संस्करण उपलब्ध है, जिस में आप पठन और संपादन कर सकते हैं। अपने दूरभाष अथवा टैबलेट् में विकिपीडिया पर जाए और प्रवेश करें।

सूची दिखाएँ और छिपाएँ विकल्प

लेख संपादित करें

चित्र आरोपित करे और जौड़ें

लेखों को अपने ध्यानसूची में जोड़ें

अपनी सूचनाओं को देखें

विकिपीडिया में क्यों लिखें?

ये जानते हुए मुझे हर्ष हो रहा है कि, मैं स्वयं से किसी विशिष्ट के लिए योगदान कर रहा हूँ।

एक पक्ष पर आपके पास समृद्ध और प्रभावशाली संस्थाएँ हैं। वे संस्थाएँ जालस्थान (वेबसाइट) को उपभोग का माध्यम बनाना चाहते हैं: संवादात्मक दूरदर्शन क्रय महा आपण (shopping mall) को मिलाता है। द्वितीय पक्ष में आप के पास ऐसे व्यक्ति हैं, जो अन्तर्जाल (नेट) को विश्व परिवर्तक के रूप में देखतें हैं।

सब विकिपीडिया को पढ़ते हैं। यदि वे कुछ पढ़ना चाहते हैं, तो वे सर्वप्रथम विकिपिडीया देखतें हैं। मैं जानता हूँ कि मैंने अल्प सहायता की है - मैं जानता हूं कि, कदाचित् इससे भी अधिक कर सकता और वो सर्वोत्कृष्ट भाव है।


p. 17 more about English Wikipedia

[The idea is that this is a page with a pretty simple layout that can be rewritten for each language to highlight whatever is important for that version of Wikipedia that isn't already covered.)

हिन्दी विकिपीडिया के विषय में अधिक जानें

(यद्यपि भाषाओं में बहुत कुछ समानताएँ होती हैं, फिर भी) विकिपीडिया की प्रत्येक भाषाओं के संस्करण भिन्न हैं। हिन्दी विकिपीडिया में, जो बातें आप के लिए उपयोगी हो सकती हैं, उनमें से कुछ विशिष्ट बातें इस प्रकार हैं।

अपना पहला लेख बनाना

हिन्दी विकिपीडिया पर नया लेख आरंभ करना - और ध्यान रखना कि वो निष्कासित न हो - ये थोडा कठिन है। अपने पहले लेख का निर्माण करने के लिए मार्गदर्शिका देखें | लघु पथ WP:FIRST

विकिपीडिया प्रतीक चिह्न

"प्रतीक चिह्न" | लघु पथ WP:SIGNPOST एक साप्ताहिक सामुहिक वर्तमानपत्र है, जो विकिपीडिया से संबंधित समाचार, संशोधन, महत्त्वपूर्ण चर्चा, नवीन विशेष पाठ्य और बहुत कुछ प्रकाशित करता है। प्रति सप्ताह अपने चर्चा पृष्ठ पर संदेश पाने के लिए आप भी नामांकन करवा सकते हैं।

अमुक्त चित्र अपलोड करना

सामान्य रूप से केवल प्रतिकृति अधिकारमुक्त अथवा सार्वजनिक चित्र ही विकिपीडिया के लेख में उपयोग कर सकते हैं और वे चित्र विकिमीडिया सार्वजिनिक (commons.wikimedia.org) में आरोपित होने चाहिए। अमुक्त सामग्री नियम | लघु पथ WP:NONFREE के अन्तर्गत कुछ सीमित सामग्री हिन्दी विकिपीडिया में मान्य हैं। जैसे किसी चित्रावली (album) का मुखपृष्ठ। स्पष्ट विवरण के बिना विकिपीडिया में आरोपित अमुक्त चित्र नीकाल दिए जाएंगे।

विकिपरियोजनाएँ

संपादकों के दल को ही विकिपरियोजनाएँ कहते हैं। जब वे विकिपीडिया में संपादन करते हैं, तब उनकी रुचि समान होती है। वर्तमान विकिपरियोजनाएँ | लघु पथ WP:WIKIPROJECT देखने के लिए

[विकिपरियोजना शब्दकोश चित्र]

विकिपीडिया १.० मूल्यांकन

हिन्दी विकिपीडिया पर विकिपरियोजनाओं में गुणवत्ता क्रमांक और लेख की महत्ता के लिए एक प्रणाली है, जिसे विकिपीडिया १.० मूल्यांकन | shortcut WP:ASSESS कहते हैं। अपूर्ण लेख (केवल आरंभ किया हुआ लेख) से आरंभ करके ये गुणवत्ता परीक्षण क्रमशः सी, बी, अच्छे लेख और ए वर्ग के बाद निर्वाचित लेख पर्यन्त पहुंचता है। बी वर्ग पर्यन्त पहुचने के बाद अच्छे लेख के लिए औपचारिक पुनर्निरीक्षण क्रमांक होते हैं।

इन क्रमांक को आप लेख के चर्चा पृष्ठ के शीर्ष पर देख सकते हैं। अधिकतर विकिपरियोजनाओं में एक सरणी के रूप में प्रत्येक लेख की क्रमांक स्थिति को व्यवस्थित रखा जाता है। कार्य करने के लिए नये विषयों के अन्वेषण का अच्छा मार्ग है कि विकिपरियोजना में अपूर्ण लेख (stubs) और आरंभिक लेख खोज सकते हैं।


p. 18: article quality / additional resources

विकिपीडिया लेख की गुणवत्ता का परीक्षण हो रहा है

विकिपीडिया के लिख की गुणवत्ता व्यापकरूप से बदलती रहती है; अतः बहुत से अच्छे लेख हैं, परंतु विषय के गांभिर्य और स्पष्टता के अभाव में, पक्षपाती पाठ्यके कारण और कालग्रस्त होने के कारण बहुत की गणना नहीं होती। सामान्य रूप से, उच्चगुणवत्ता युक्त लेख में ये तत्त्व होनें चाहिए:

  • प्रस्तावना में सरलता से सारांश और विहंगावलोकन देना,
  • स्पष्ट प्रारूप,
  • आवृत्त विषयों में संतुलन,
  • निष्पक्ष पाठ्य और
  • विश्वसनीय स्रोत।


लेख की गुणवत्ता के विषय में "विकिपीडिया मूल्यांकन" विवरणिका पर अतिरिक्त परामर्शक सूचनाएं उपलब्ध हैं। (नीचे देखें)

अतिरिक्त संसाधन

""विकिपीडिया मूल्यांकन : क्रमिक विकास का अन्वेषण करके लेखों का मूल्यांकन करता है""

अच्छी गुणवत्ता के तत्त्व लेखों में कैसे विकसित होते हैं और निम्न गुणवत्ता के लेखों के संकेत इत्यादि सब इस मार्गदर्शिका में उपलब्ध है।

http://education.wikimedia.org/evaluating

""सचित्र विकिपीडिया: विकिमीडिया सार्वजिनिक में सामग्री योगदान के लिए मार्गदर्शिका""

विकिमीडिया सार्वजिनिक, जो माध्यम भंडार है उसमें से विकिपीडिया में चित्र उपयोग करने के विषय में इस सहमार्गदर्शिका में बताया गया है। विकिमीडिया सार्वजिनिक क्या है, संचिका आरोपित कैसे करते हैं, कैसे संचिका का उपयोग होता है और प्रतिकृति अधिकारमुक्त (free licenses) के विषय में सामान्य ज्ञान इस विवरणिका में संकलित किया गया है।

http://education.wikimedia.org/illustrating

प्रशिक्षक के लिए मूलभूत : विकिपीडिया का शैक्षणिक साधन के रूप में प्रयोग कैसे करें

पाठ्यक्रम के भाग स्वरूप विकिपीडिया में योगदान करने के लिए जो प्रशिक्षक विद्यार्थीओं को प्रेरित करते हैं, उनके लिए इस विवरणिका में सर्वोत्तम अभ्यास हैं।

http://education.wikimedia.org/instructorbasics

p. 19: wiki markup cheatsheet

विकि-व्यंजक (markup) की त्वरित संदर्भिका

जब विकिपीडिया के लेख को विकि-व्यंजक की सहायता से संपादित करने की आवश्यकता पड़े, तब बारं बार आवश्यक उदाहरणों को इस पत्र में संकलित किया गया है। अधिक सहायता के लिए देेखें | लघु पथ H:MARKUP

विवरण

आपने क्या लिखा

आपको क्या मिला

तिरछा

तिरछा पाठ्य

गहरा

गहरा पाठ्य

विभाग का शीर्षक

शीर्षक पाठ्य

अन्य विकि-पृष्ठ से जोड़े (आन्तिरिक कड़ी)

डेनिस डिडरोट


विभिन्न पाठ्य के साथ आन्तरिक कड़ी

अन्य जालस्थान से जोड़े

लाईब्रेरी ऑफ् कॉंग्रेस जालस्थान जालस्थान (वेबसाइट)

बिन्दु सूची

  • विकिपीडिया
  • विश्वकोश

क्रमांक सूची

  1. अ - अमृतसर
  2. आ - आर्यभट

विवरण सहित चित्र

[[File:Example.jpg|thumb|विवरण पाठ्य]]

विवरण पाठ्य

हस्ताक्षर और समयमुद्रा (चर्चा पृष्ठ के लिए)

~~~~

सदस्यनाम (वार्ता) ०७:००, १५ अगस्त २०१४ (UTC)

उद्धरण देनें के लिए

आपने क्या लिखा

आपको क्या मिला

उद्धरण जोड़ें

पृष्ठ पाठ्य। <ref>[http://example.org Example.org], अधिक पाठ्य ।</ref>

पृष्ठ पाठ्य ।[1]

उद्धरण की पादटीप्पणी दिखाएँ

<references />

1. ^ Example.org, अधिकपाठ्य।


p. 20: back cover / glossary

सारांश संपादित करें

लेख लिखने के लिए और संपादन के पीछे के उद्देश्य को समझने के लिए विकिपीडिया के पृष्ठ के एक संपादन को संक्षिप्त में समझाया जा रहा है, जो संपादक को सहायक होगा।

अधिकार मुक्त

A public copyright license that ensures the freedom to use and study a work, to make and redistribute copies of it, to make changes and improvements, and to distribute derivative works, by any person for any purpose. Wikipedia — and each individual contribution to it — uses the Creative Commons Attribution-ShareAlike license, which is a free license. See | shortcut WP:CC-BY-SA to learn more.

इतिहास

विकिपीडिया के लेख के अभिलेखों को "इतिहास" टैब के द्वारा देख सकते हैं, जो सभी संपादनों को बताता है। किसी भी दो संपादनों की तुलना करके निश्चित भिन्नता देख सकते हैं (जिसे "अंतर" कहते हैं)। उससे पूर्वतन संस्करण भी पुनस्स्थापित किया जा सकता है।

व्यंजक (markup)

विकिपीडिया के पृष्ठ को उचित प्रारूप देने के लिए कुछ विशिष्ट व्यंजक कूट उपयोगी हैं। व्यंजक के सामान्य ज्ञानार्थ त्वरित संदर्भिका (पृष्ठ, १९) देखें अथवा विस्तृत ज्ञान के लिए यहाँ जाएँ | लघु पथ H:MARKUP

अधिसूचना

विकिपीडिया पृष्ठ के शीर्ष पर आपके लिए संदेश दिखेगा। यदि आप किसी को प्रत्युत्तर देने के बाद सूचित करना चाहते हैं, तो आप उल्लेख जागरूकता संदेश का उपयोग कर सकते हैं। चर्चा पृष्ठ पर हस्तारक्षर के साथ उस सदस्य के सदस्य पृष्ठ की कड़ी को जोड़ने से उल्लेख जागरूकता संदेश उसे मिलेगा।

प्राचल

पाईप् (|) चिह्न के उपयोग से दो पाठ्यांश एक दूसरे से विलग हो जाते हैं, जो पृष्ठ के प्रारूप को नियंत्रिक करने में सहायक हैं। चित्र, साँचे और अन्य विकि-व्यंजक इत्यादि पाईप् चिह्न से नियंत्रित होते हैं।

अपूर्ण

कोई अपूर्ण लेख अथवा अविकसित लेख, जिस में विस्तार के लिए अत्यधिक अवसर होतें हैं, उन अपूर्ण लेखों में सामग्री जोड़ना नये संपादकों के लिए संपादन आरंभ का सरल मार्ग है।

वार्ता पृष्ठ

किसी लेख का और अन्य विकिपीडिया पृष्ठों का चर्चा पृष्ठ एक ऐसा स्थान है, जहां आप पाठ्य के संदर्भ में अन्य सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं।

साँचा

एक पृष्ठ के अंदर अन्य पृष्ठ के पाठ्य को स्वतः स्थापित करने का मार्ग है। उसके उपयोग के लिए निर्देश पढें | लघु पथ H:T

सदस्य नाम

प्रत्येक सदस्य का एक व्यक्तिगत पृष्ठ होता है, जो "सदस्य:" से आरंभ होता है और सदस्य नाम पर पूर्ण होता है। विकिपीडियन् अपने सदस्य पृष्ठ का उपयोग अपने विषय में जानकारी देकर, अपने रुचि विषय बताकर, स्वयं लिखे लेखों की और आशास्पद लेखों की सूची बनाकर और अन्य सूचना दे कर उस पृष्ठ का उपयोग कर सकता है।

विकिमीडिया सार्वजनिक

विकिपीडिया के लिए और अन्य विकिप्रकल्पों के लिए ये एक माध्यम भंडार है, जिसमें आप प्रतिकृति अधिकारमुक्त चित्र, मानचित्र, चलचित्र और अन्य माध्यम संचिकाओं का निवेश कर सकते हैं। वे सभी माध्यम विकिपीडिया के लेख को सचित्र करने के लिए उपयोगी होंगे।

विकिपीडियन्

जो विकिपीडिया में योगदान करता है, उस के लिए कुछ समानार्थी शब्द हैं। "योगदानकर्ता", "सदस्य", "संपादक" और "समुदाय सदस्य"।

कुछ विशेष निर्देशनयुक्त चित्रों को छोड़कर, विकिमीडिया सार्वजनिक में सभी चित्र CC BY-SA अधिकार में अथवा सार्वजनिक होतें हैं। सभी चित्र रचनात्मक सार्वजिनक (Creative Commons) के अन्तर्गत Attribution-ShareAlike के ३.० संस्करण में अथवा आगामी संस्करण के अन्तर्गत उपलब्ध होते हैं।

विकिमीडिया संस्थान के और अन्य संस्थाओं की संदर्भिकाएं और चिह्न रचनात्मक सार्वजिनक अधिकार में अन्तर्भूत नहीं होते हैं। विकिमीडिया संस्थान की कुछ संदर्भिकाएँ पञ्जीकृत हैं और कुछ संदर्भिकाएँ पञ्जीकरण के लिए क्रम में हैं, उनकी सूची इस प्रकार है। विकिमीडिया संस्थान (फाउण्डेशन), विकिपीडिया, विकिमीडिया सार्वजनिक, मीडियाविकि, विकिकोश, विकिपुस्तक, विकिडाटा, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिविद्यालय, विकियात्रा, विकिजन्तु और मेटा-विकि।

http://wikimediafoundation.org/wiki/Trademark_Policy. यहाँ हमारी व्यवसायनीति को देख कर अधिक जानकारी प्राप्त करें।

legal@wikimedia.org यहाँ ई-मेल करके हमारी व्यवसायनीति अथवा अधिकार नियमों के विषय में प्रश्न कर सकते हैं।

डेविड पीटर्स द्वारा रूपांतरित, एक्सब्रूक (EXBROOK)

विकिपीडिन्स् के चित्र करेन सायरे, एडम नोवाक, और विक्टर ग्रगेस् द्वारा लिए गए हैं। CC BY-SA 3.0