Jump to content

ग्लैम/शुरू करें

From Outreach Wiki
This page is a translated version of the page GLAM/Get started and the translation is 100% complete.
GLAM
GLAM

Galleries • Libraries • Archives • Museums



ब्रिटिश म्यूज़ियम में बैकस्टेज पास।

ग्लैम पेशेवरों और उनके संस्थानों को प्रसिद्ध विकिपीडिया सहित विकिमीडिया परियोजनाओं में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह पृष्ठ यह समझाने में मदद करता है कि विकिपीडिया आपके संस्थान में प्रभाव डालने में कैसे मदद कर सकता है।

आपको विकिमीडिया में योगदान क्यों देना चाहिए?

  • आपकी संस्था की तरह ही, हमारा लक्ष्य विरासत और इतिहास को संरक्षित करना है|
  • विकिमीडिया डिजिटलीकरण के लिए एक अच्छी तरह से परखा हुआ प्लेटफॉर्म है, जिसमें स्थापित सर्वोत्तम प्रथाएं और बहुत बड़ी ऑनलाइन श्रोतागण है।
  • विकिमीडिया के साथ की गई अभिनव साझेदारी आपकी संस्था के लिए प्रचार का माध्यम हो सकती है|
  • हम गैर-लाभकारी आंदोलन के एक साथी हैं|


---विकिपीडिया ज्ञान फैलाने वाला एक मंच है।

सहायता के लिए मैं क्या कर सकता हूं?

विकिपीडिया लव्स लाईब्रेरी कार्यक्रम Multnomah County Library, Oregon, USA पर

विकिपीडिया दुनिया की सबसे लोकप्रिय गैर-लाभकारी वेबसाइट और दुनिया का सबसे बड़ा विश्वकोश है। आपका संस्थान विकिपीडिया लेख बना या बढ़ा सकता है, लेख लिखने वालों की मदद करने के लिए संसाधन प्रदान कर सकता है और शोध में सहायता कर सकता है। अक्सर, संस्थान आपके संगठन के लिए महत्वपूर्ण या विकिपीडिया पर व्यवस्थित रूप से कम प्रतिनिधित्व वाले प्रमुख विषयों के आसपास विकिपीडिया पर अंतराल को भरने में मदद कर सकते हैं।

विकीमीडिया कॉमन्स विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं द्वारा उपयोग किया जाने वाला निशुल्क मीडिया का भंडार है| आपकी संस्था चित्र, वीडियो, और अन्य मीडिया, साथ ही मेटा-डेटा और मीडिया विवरणों में योगदान कर सकती है।

विकिस्रोत्र प्राथमिक स्रोतों का एक निःशुल्क पुस्तकालय है, जिसमें लिखित पांडुलिपियां हैं। आपकी संस्था स्कैनिंग और अपलोड करने के लिए पांडुलिपियों, साथ ही प्रतिलेखन के लिए सहायता प्रदान कर सकती है।

विकिडेटा विकिमीडिया समुदाय में बहुभाषी, जुड़े हुए, संरचित खुले डेटा परियोजना है। विकिडेटा विकिमीडिया परियोजनाओं के बीच प्रमुख संरचित जानकारी और डेटा को साझा करने में मदद करता है, और इन डेटा वस्तुओं को पूरे ओपन डेटा पारिस्थितिकी तंत्र में पहचानकर्ता और रिकॉर्ड के साथ जोड़ता है। संस्थान विकिडेटा को मौजूदा मेटाडेटा परियोजनाओं में एकीकृत कर सकते हैं और विकिडेटा के लिए खुले तौर पर लाइसेंस प्राप्त डेटा दान करने से सामूहिक रिकॉर्ड मजबूत होता है।